Kahin pyar Na Ho jaaye - Chapter 1
राजदीप की माँ ने उसे आवाज़ लगाई और कहा, "जल्दी से तैयार हो जाओ। लड़की वाले हमारी राह देख रहे होंगे।"
राजदीप ने अपनी मॉम से कहा, "२ मिनट, मॉम। बस मैं तैयार हो गया।"
"भैया, आप इतना टाइम क्यों लगा रहे हो? आज हम लड़की देखने जा रहे हैं, शादी करने नहीं। शादी के दिन आप कितना टाइम लगाओगे?"
"कोई बात नहीं। जब तुम्हें लड़के वाले देखने आएंगे, तो मैं देखूँगा तुम तैयार होने में कितना टाइम लगाती हो। मुझे भी तो अच्छा दिखना है। कहीं ऐसा न हो कि वो लड़की मुझे ही रिजेक्ट कर दे।"
डॉ. रवि खन्ना के घर से सुबह-सुबह ऐसी ही आवाज़ें आ रही थीं।
असल में क्या है ना, डॉ. रवि खन्ना और उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर रितिका खन्ना के घर में सुबह-सुबह भूचाल आ रहा था। उनके लाडले बेटे राजदीप खन्ना को लड़की दिखाने ले जाना था। पहले तो वह तैयार ही नहीं था लड़की देखने के लिए। मगर जब लड़की देखने को तैयार हुआ, तब उसकी तैयारी ही ठीक नहीं आ रही थी। एक कपड़े निकाला, कभी दूसरे। उसकी पूरी अलमारी के कपड़े उसके बेड पर थे।
उनके साथ लड़की देखने उनकी छोटी लाडली बेटी रीना खन्ना भी जा रही थी। दोनों बहन-भाई एक जैसे थे; बहुत बोलते थे, बहुत लड़ते थे। राजदीप को देखकर तो कोई कह नहीं सकता था कि यह डॉक्टर है। इसी शहर में इनका अपना क्लीनिक था जहाँ पर रवि खन्ना, जो कि आँखों के डॉक्टर थे, शहर में काफी फेमस थे। उनकी वाइफ रितिका खन्ना एक गायनोलॉजिस्ट थीं। उनके पास भी पेशेंट की एक बड़ी भीड़ रहती थी। और उनका बेटा राजदीप खन्ना, जो ऑर्थोपेडिक डॉक्टर था, उसने प्रैक्टिस स्टार्ट किये हुए, चाहे थोड़ा ही टाइम हुआ हो, मगर उसकी गिनती भी शहर के अच्छे डॉक्टरों में की जाती थी। उनकी बेटी अभी पढ़ रही थी। यह थी डॉ. रवि खन्ना की प्यारी सी फैमिली।
डॉ. रवि खन्ना की फैमिली बठिंडा (पंजाब) में रहती थी, जब कि लड़की देखने लुधियाना जा रहे थे। इस लड़की को देखने के लिए राजदीप खन्ना की नानी माँ, मतलब रितिका की मॉम ने कहा था। उनको यह लड़की बहुत पसंद थी और वह चाहती थीं कि डॉक्टर राजदीप खन्ना इससे शादी कर लें। उन्होंने राजदीप को उसकी फोटो भी भेज दी थी। पहले तो वह जाने को तैयार ही नहीं था, मगर लड़की की फोटो देखकर उसके चेहरे पर एक स्माइल आ गई।
हमारी हीरोइन, जिसको देखने ये लोग जा रहे थे, पाखी गुप्ता बहुत खूबसूरत थी। पाखी गुप्ता के फादर पीयूष गुप्ता एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल थे और उनकी माँ स्नेहा गुप्ता एक लेक्चरर थीं। पाखी गुप्ता का एक छोटा भाई था, जिसका नाम साहिल गुप्ता था, जो बीकॉम कर रहा था।
पाखी ने खुद भी M.A., B.Ed. किया था और वह एक स्कूल में पढ़ाती थी। स्कूल ज्वाइन किये हुए अभी उसे कुछ ही महीने हुए थे। वैसे पाखी को डॉक्टर्स बिल्कुल भी पसंद नहीं थे। मगर यह रिश्ता उसकी दादी माँ को पसंद था। इसीलिए यह बात आगे बढ़ रही थी। बात यह थी कि पाखी के मॉम-डैड, मतलब पीयूष गुप्ता और स्नेहा गुप्ता की लव मैरिज थी। पीयूष गुप्ता की मॉम को स्नेहा बिल्कुल भी पसंद नहीं थी, मगर पीयूष गुप्ता की ज़िद की वजह से वह शादी के लिए मान गई थी। मगर उन्होंने स्नेहा को कभी भी दिल से पसंद नहीं किया और हमेशा उन्हें कुछ न कुछ कहती ही रहती थीं।
पाखी की दादी माँ उन लोगों के पास ना रहकर पाखी के चाचा जी के साथ रहती थीं। पीयूष ने हमेशा चाहा कि उसकी मॉम उसके साथ रहे, मगर वह थोड़े दिनों के लिए आती थी और फिर चली जाती थीं। मगर पाखी की दादी को पाखी से बहुत प्यार था। जब उन्होंने पाखी के लिए रिश्ता सुझाया, तो पाखी ने लड़के को बिना देखे ही हाँ बोल दी। वह अपनी दादी को किसी भी तरह से खुश करना चाहती थी और उनकी दादी भी खुश हो गईं। उन्होंने इस बात से स्नेहा की भी बहुत तारीफ़ की कि उसने अपनी बेटी को बहुत अच्छी शिक्षा दी है। वरना आजकल के बच्चे ऐसे बिना देखे कहाँ हाँ करते हैं? उसी दिन से उसकी दादी माँ उनके साथ घर रहने चली आई थीं।
बिना देखे लड़के को हाँ करने पर पाखी के मॉम-डैड ने पाखी से कहा, "ये तूने क्या कर दिया? अगर अब लड़के को देखकर ना पसंद किया तो... उसकी दादी उन लोगों से हमेशा के लिए रूठकर चली जाएगी..." उन्होंने पाखी से कहा कि पाखी को ऐसा नहीं करना चाहिए था। पाखी की पूरी ज़िन्दगी का फैसला था। ऐसा फैसला पाखी को सोच-समझकर लेना चाहिए था।
मगर हमारी पाखी है ना थोड़ी सी ज़्यादा ही इमोशनल थी। उसने अगर एक बार हाँ कह दी तो कह दी। यह बात उसके माँ-बाप भी जानते थे। अगर एक तरफ़ उनका भी मन खड़ा था कि पूरी फैमिली डॉक्टर है, अच्छे पढ़े-लिखे लोग हैं। यह बात ठीक है कि वह बठिंडा लुधियाना से काफी छोटा शहर था। उनका अपना क्लीनिक था। मगर उन्हें एक बात समझ नहीं आई कि जब वे सभी लोग डॉक्टर हैं, तो वे डॉक्टर लड़की की जगह टीचिंग लाइन की लड़की क्यों देखने आ रहे थे।
हम आपको बता दें कि पाखी की दादी माँ और राजदीप की नानी माँ दोनों कॉलेज की सहेलियाँ थीं। वे दोनों पहले अपने बच्चों की शादी करना चाहती थीं, लेकिन तब पीयूष की लव मैरिज की वजह से वह बात बीच में ही रह जाती है। जब उनको अब लगा कि उनकी फ्रेंडशिप अब रिश्तेदारी में बदल सकती है, तो उन्होंने कोशिशें शुरू कर दीं। अब जब पाखी ने तो बिना देखे ही हाँ बोल दी, तो अब राजदीप की बारी थी। मगर पाखी और राजदीप के बीच और भी लफ़ड़ा था, जो कि जब पाखी और राजदीप एक-दूसरे को देखेंगे, तो उनको याद आएगा। अब राजदीप तो पाखी की फोटो देख चुका था, मगर पाखी ने राजदीप को नहीं देखा था।
चलिए देखते हैं क्या होता है जब डॉक्टर राजदीप खन्ना और पाखी गुप्ता दोनों आपस में मिलते हैं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं या फिर यह रिश्ता बीच में ही रह जाता है।