The Mafia's Hidden Rose - Chapter 3
रॉय की बातें सुनकर अलेक्स के चेहरे की मुस्कान और गहरी हो जाती है और वह राय की तरफ हल्के से झुकते हुए कहता है
" अब तो मुझे अचंभा होने लगा है कि क्या तुम सच में शार्क टेल के लीडर के बेटे हो? जिसे यह भी नहीं पता कि भागने जैसा काम करने से पहले अपने किडनैपर को बताया नहीं जाता, वह चौकन्ना हो जाता है!! और तुम कोशिश भी मत करना यहां से भागने की क्योंकि एक तो तुम यहां से भाग नहीं पाओगे, इस पूरे घर में सीसीटीवी कैमरास है!! दूसरी बात अगर मैंने तुम्हें ढूंढ लिया तो तुम्हारे पास पछताने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं होगा क्योंकि मैं धोखा बर्दाश्त नहीं करता हूं"

इतना कह कर अलेक्स ने रॉय के दोनों हाथ भी बेल्ट से खोलकर आजाद कर दिए और उस कमरे का दरवाजा लॉक कर दिया!! और वापस से बरामदे की तरफ आया!!
लेकिन तभी उसे ऊपर वाले मंजिल की बालकनी पर एक औरत दिखाई दी जिसे देखकर एक पल के लिए उसके चेहरे पर के लिए मुस्कान गायब हो गई!!
वह लेडिस लगातार अलेक्स की तरफ हैरानी से देख रही थी!! उसने ने एक वाइट कलर का नाईट गाउन पहना था, उसकी असल उम्र लगभग 45 साल होगी लेकिन दिखने में वह 30 या 32 साल की दिख रही थी!!
इस उम्र में भी उसने अपने फिगर और अपनी बॉडी के साथ अपनी खूबसूरती को भी बनाए रखा था!!
खुले सुनहरे बाल गोरी स्क्रीन के साथ वह औरत अपने दोनों हाथ बालकनी की रेलिंग पर लगाए सिर्फ अलेक्स को देख रही थी!! अलेक्स ने जब उसे तरफ देखा तो उसने अपनी कमर पर हाथ रखते हुए नीचे देखा और हार मानते हुए गर्दन हिलाई!!
क्योंकि वह औरत कोई और नहीं बल्कि अलेक्स की माँ थी जिसका नाम क्रिस्टीन था!! और इन्हीं का नाम अलेक्स अपने सरनेम के तौर पर यूज़ करता था!!
थोड़ी ही देर में अलेक्स अपनी मॉम के साथ एक रूम में बैठा था!! उन्होंने अपने हाथों से एक गिलास में ड्रिंक डाली और उसे अलेक्स की तरफ बढ़ा दिया!!

अलेक्स ने उस गिलास को पकड़ा और पूछा
" आप अभी तक जाग रही हैं मॉम? "
" रात के तीन बज चुके हैं अलेक्स!! ईतनी रात में किसी मां का बेटा अगर बाहर रहेगा तो जाहिर सी बात है उसे चिंता तो होगी ही ना!! सुकून की नींद थोड़ी ना आएगी,और मुझे तो याद भी नहीं किया आखिरी बार मैंने सुकून की नींद कब ली थी? " मॉम ने कहा
" मैं समझता हूं मॉम!! आपको मेरी चिंता रहती है लेकिन फिलहाल आपको अपनी नींद और अपनी सेहत के साथ मेरी वजह से खिलवाड़ करने की जरूरत नहीं है!! अब मैं इस काबिल हूं कि बिजनेस को अकेले संभाल सकता हूं इसलिए आपको अपनी ब्यूटी स्लिप लेने की बहुत ज्यादा जरूरत" अलेक्स ने कहा

" इस उम्र में मैं ब्यूटी का करूंगी क्या अलेक्स? उम्र तो अब तुम्हारी हो गई है अपने ऊपर ध्यान देने की, और साथ ही साथ अब अपनी जिंदगी के बारे में सोचने की!! क्या तुम मेरी ही तरह पूरी जिंदगी अकेले रहने के बारे में सोच रहे हो? तुम्हारी उम्र हो गई है शादी की, तुम्हें भी अब अपने ऊपर ध्यान देने की जरूरत है" मॉम ने कहा
" मुझे लगता है आपकी किट्टी पार्टी में कुछ गलत औरतों ऐड हो गई है जिसकी वजह से अब आप मुझसे शादी की बाते करने लगी है!! यह उम्र मेरी शादी की नहीं बल्कि अपने परिवार की, अपनी मॉम की और अपने भाई बहनों की जिंदगी को संभालने की है " अलेक्स ने कहा
" अगर ऐसा ही चलता रहा तो तुम अपना पूरा वक्त और अपनी पूरी जवानी गवां दोगे!! लेकिन अगर तुम मुझे इजाजत दो तो मैं तुम्हारे लिए तुम्हारा पार्टनर चुनने में हेल्प कर सकती हूं!! तुम्हें जिस भी तरह का पार्टनर चाहिए हो तुम मुझे बता देना, हो सकता है मैं तुम्हारी इस अकेली जिंदगी में और इस सुनसान दिल के लिये किसी को ढूंढ पाऊ!! जो तुम्हारी थकान उतारने में तुम्हारी मदद कर पाए, जब तुम रात को थक कर आते हो" मॉम ने कहा

अपनी मॉम की बातें सुनकर अलेक्स के चेहरे पर फिर से एक मुस्कान आ जाती है और वह कहता है
" आपको मेरी इतनी चिंता करने की जरूरत नहीं है मॉम और मेरी पसंद क्या है यह आप पहले से ही जानती हैं!! आप अच्छी तरह जानती हैं कि मैं बाकियों से थोड़ा अलग हूं!! और मैं जिस तरह का लव पार्टनर चाहता हूं वह शायद इस दुनिया में तो मुझे मिलेगा नहीं, इसलिए बेहतर होगा कि आप ज्यादा मेहनत करके अपनी एनर्जी वेस्ट ना करें!! "
" ठीक है तो नहीं ढूंढते तुम्हारे लिए पार्टनर!! तुम एक मेरे लिए ढूंढ दो अगर तुम्हारे पास टाइम हो तो, तुम मेरे लिए कोई बॉयफ्रेंड ढूंढ देना" मॉम ने मजाक करते हुए कहा

" सीरियसली? आपके बॉयफ्रेंड चाहिए? " अलेक्स ने हंसते हुए पूछा
" क्या हुआ तुम इतने शॉक क्यों हो गए? अभी तो तुम मुझसे कह रहे थे कि मुझे अपनी ब्यूटी का ध्यान रखना चाहिए, और तुम अपने लिए तो पार्टनर ढूंढ नहीं रहे हो तो मेरे लिए ही ढूंढ दो!! कम से कम मेरी यह बची हुई ब्यूटी काम आ जाएगी" मॉम ने फिर कहा
अपनी मॉम की बात सुनकर अलेक्स अब हंस पड़ा था और उसने गार्डन को हमें हिलाते हुए कहा
" ठीक है मॉम मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं आपके लिए बेहतरीन लव पार्टनर ढूंढ पाऊं!! जो आपका अच्छी तरह से ख्याल रख पाए, और वह आपको वह हर खुशी दे पाए जो शायद आपने हकदार होते हुए भी गवा दी "

अलेक्स की बातें सुनकर उसकी मॉम के चेहरे से एक पल के लिए हंसी गायब हो जाती है!! और वह कहती है
"तुम मेरे सगे बेटे नहीं हो अलेक्स!! तुम्हें मैंने अडॉप्ट किया था!! उसके बाद भी तुम मेरी इतनी परवाह करते हो!! मेरी हमेशा यह ख्वाहिश रहेगी कि अगले जन्म में मैं तुम्हें अपना हसल बेटे के रूप में हासिल कर पाऊं "
" आप ऐसी बातें क्यों कह रही हैं मॉम कि मैं आपका सगा बेटा नहीं हूं!! क्या मैंने आपको कभी अपनी सगी मां जैसा प्यार नहीं दिया? फिर आपकी इस शिकायत की वजह क्या है? " अलेक्स ने पूछा

"ये शिकायत नहीं है अलेक्स, इस गिल्ट कहते हैं!! मैंने हमेशा तुम्हें बेटे की तरह माना लेकिन कहीं ना कहीं मैं स्वार्थी थी!! मैंने अपने सगे बेटे को हमेशा रिस्क से दूर रखा और तुम्हें इन सब में लगा दिया!! अब तुम्हें हर रोज मौत का सामना करना पड़ता है और इतनी रात तक को जाकर तुम्हें काम करना पड़ता है" मॉम ने कहा
CHAPTER END........
आज का पाठ कैसा लगा प्लीज बताना जरूर और लाइक कमेंट एंड रिव्यू देखकर जरूर जाना आपका एक रिव्यू हमें बहुत मोटिवेट करता है