Rebirth of Rani Sa - Chapter 3
कलावती राणा की गरजती हुई आवाज़ आई।
"राणा खानदान में कोई भी लड़की विधवा के बीच में नहीं रह सकती। इसलिए इनका सती होना ही हमारे परिवार की परंपरा है।"
"हम नहीं मानते ऐसी परंपरा को जो किसी मासूम की ज़िंदगी उससे छीन ले। रानी सा सती नहीं होंगी।"
"मां सा के ख़िलाफ़ जाने का अंजाम पता है ना भाई?"
मिथ्रान के छोटे भाई ने कहा तो मिथ्रान की मुट्ठियाँ गुस्से में कस गईं।
"हमने कहा ना, कोई सफ़ेद रंग ओढ़े हमारे इस रंगमहल में नहीं रहेगी।"
"तो फिर रानी सा हमारे रंग में रंगी जाएंगी।"
एक पल के लिए चारों तरफ़ सन्नाटा पसर गया। आख़िर अभी-अभी मिथ्रान ने क्या बोला? क्या वो एक विधवा से शादी करने वाला है?
कलावती जी की फिर से गरजती हुई आवाज़ आई।
"मिथ्रान, मत भूलो ये तुम्हारे छोटे भाई की विधवा है? हम ऐसा अनर्थ कभी नहीं होने देंगे।"
"मां सा, अनर्थ वो है जो आप रानी सा के साथ करना चाहती हैं!"
एक औरत ने कलावती जी के कान भरते हुए कहा।
"तभी तो हम कहते थे कुंवर सा को विलायत ना भेजो। अब देखो नतीजा, आपकी एक बात मानने को तैयार नहीं हैं!"
कलावती ने गुस्से से आँखें बड़ी करते हुए कहा।
"सती की विधि प्रारंभ करो। हम भी देखते हैं कैसे ये सब रुकता है।"
यह सुनकर चाहत की पल भर में रूह कांप उठी।
"नहीं, नहीं! हमें डर लगता है आग से। मत करो हमारे साथ ऐसा।"
चाहत की दर्द भरी आवाज़ सुनकर मिथ्रान का खून खोल उठा।
"अगर किसी ने रानी सा को हाथ भी लगाया तो भूल जाना कभी तुम्हारे हाथ भी थे।"
कलावती की आँखें हैरानी से फैल गईं।
"मिथ्रान!!! हमने तुम्हें वापस रंगमहल में लाकर गलती कर दी है। इसके प्रमाण मत दो हमें!"
मिथ्रान ने वैसे ही सर्द लहजे में कहा।
"हम पहले भी आपके रंगमहल से दूर तीन साल तक इन जंगलों में रहे हैं! एक बार और रह लेंगे, कोई बड़ी बात नहीं है! पर रानी सा को इस आग में नहीं झुलसने देंगे!"
मिथ्रान का साफ़-साफ़ यह रंगमहल को त्यागना वहाँ खड़े किसी भी व्यक्ति को नहीं भाया था।
वहाँ एक और सशक्त आवाज़ आई।
"क्या हो रहा है यहाँ? इतनी देर क्यों लग रही है!"
यह था उमराव सिंह राणा, जोधपुर के दादा राजा! जो कभी यहाँ के राजा हुआ करते थे, पर इन्होंने अपनी गद्दी अपने मंझले बेटे, अमरजीत सिंह राणा को सौंप दी थी, जो आज के दिन चिता पर लेटा था!
मिथ्रान ने बिना किसी हिचक के उमराव सिंह की तरफ़ देखकर कहा।
"दादा राजा, हम शादी करना चाहते हैं रानी सा से!"
उमराव सिंह का चेहरा एकदम से गुस्से से तमतमा गया।
"कहीं जो अफ़वाह फैली है कि आपने ही अपने बड़े भाई की जान ले ली, वो सच तो नहीं? आप रानी सा से शादी करने के लिए ही यह षड्यंत्र रच रहे थे?"
मिथ्रान ने कठोर स्वर में कहा।
"हमें कोई सफ़ाई नहीं देनी है। बस आज हमारी शादी होगी!"
उमराव सिंह ने थोड़ा शक भरे लहजे में कहा।
"पर आप तो पूरी उम्र शादी नहीं करना चाहते थे, अकेले जंगलों में भी रहकर आए हैं।"
"हमने कहा ना, आज हम ना किसी प्रश्न का उत्तर देंगे, ना आपसे कोई प्रश्न पूछेंगे!"
इतना बोलकर मिथ्रान ने अपने कदम चाहत की तरफ़ बढ़ा दिए।
चाहत ने अटकते हुए साँस भरी और जी भरकर मिथ्रान को देखने लगी।
(पिछले जन्म में इस वक़्त चाहत ने गुस्से से मिथ्रान को एक तमाचा जड़ दिया था, पर इस बार वो यह बेवकूफ़ी बिलकुल नहीं करने वाली थी।)
चाहत के होठ जैसे सिल चुके थे। ना वो कोई बहस कर रही थी, ना दर्द भरी सिसकी भर रही थी। उसकी नज़रें टिकी थीं बस मिथ्रान के शख़्त चेहरे से झलकते तेज पर!
उमराव सिंह बड़ी उलझन में फँसे थे। मिथ्रान को शादी के लिए मनाने के लिए उन्होंने हर तरीक़े का हथकंडा अपनाकर देख लिया था, पर वो शादी के लिए बिलकुल राजी नहीं हो रहा था।
और आज वो सामने से शादी करना चाह रहा है, वो भी एक सफ़ेद रंग में रंगी विधवा से!
कलावती ने कुछ कहने के लिए अपने होठों को खोला ही था कि उमराव सिंह ने हाथ दिखाकर उन्हें चुप करवा दिया!
कलावती जी अब चाहत को घिन भरी नज़रों से देख रही थीं।
मिथ्रान ने चाहत का हाथ पकड़ा और उसे खींचते हुए अपने साथ ले गया जहाँ रंगमहल के एक साइड में एक भव्य मंदिर बना था।
मिथ्रान ने माता के चरणों में अर्पित एक लाल चुनरी उठाई और चाहत के सर पर ओढ़ा दी!
उसके बाद सिन्दूरदान उठाया और चाहत की धुली हुई मांग पर एक बार फिर लाल रंग चढ़ा दिया।
"पंडित जी, मंत्र पढ़ना शुरू करो!"
जो पंडित सती करवाने आया था, वो अब शादी के मंत्र पढ़ रहा था। माता रानी के मंदिर के सामने जलती ज्योत को साक्षी मानकर मिथ्रान ने चाहत से शादी कर ली।
"आज से आप हमारी हुईं रानी सा, और हम आपके।"
और उसके बाद ही अमरजीत सिंह राणा की अर्थी को श्मशान घाट ले जाया गया!
चाहत, थोड़ी ठिठकी सी, अब मिथ्रान के कमरे में बैठी थी।
(पिछले जन्म में अपने क्रोध के चलते चाहत उस कमरे से भाग निकली थी और दूसरे कमरे में चली गई जहाँ उसके पति की यादें थीं, पर इस बार वो इत्मीनान से इस रहस्यमयी कमरे को देख रही थी।)
क्योंकि यह कमरा रंग महल के बाकी कमरों से बहुत अलग और अतरंगी था!
To be continued...