The Mafia's Hidden Rose Ch. 1

The Mafia's Hidden Rose - Chapter 1

Posted by Diamond Shine • Feb 22, 2025 12:02 PM

रात का वक्त था, तकरीबन 2:00 बज रहे थे।

एक बड़े से 7 स्टार होटल के आगे बहुत सारी गाड़ियां आकर रुकीं और उनमें से काले कपड़े पहने बॉडीगार्ड्स बाहर निकले, जिनके हाथ में एक बार में 40 राउंड फायर करने वाली राइफल्स थीं।

वहीं दूसरी तरफ सेवन स्टार होटल के अंदर से भी कुछ बॉडीगार्ड्स बाहर की तरफ निकल कर आ रहे थे, उनके हाथ में भी बड़ी-बड़ी बंदूकें थीं और उन सब ने काले चश्मे लगा रखे थे और ब्लैक सूट पैंट पहना हुआ था।

तभी वहां एक 6 फुट 2 इंच का एक आदमी, उम्र 28, होटल से बाहर निकल कर आ रहा था। उसने ब्लैक कलर का लॉन्ग कोट पहना था और उस ब्लैक कोट के अंदर थ्री पीस सूट पहन रखा था।

एक ब्लैक कलर की शाइनिंग टाई लगा रखी थी और ग्रे कलर की शर्ट थी।

आंखों पर चश्मा और उस लॉन्ग कोट की बाजू से छलकता हुआ कलाई पर बना एक टैटू जो दिख रहा था। उसका यह टैटू उसकी कलाई से होता हुआ उसकी बाजू तक जा रहा था।

हाथ में डेविल और एक ईगल बनी हुई डायमंड अंगूठी, दिखने में डैशिंग स्मार्ट के साथ बेहद हैंडसम, लेकिन कौन ही जानता था कि इस हैंडसम से चेहरे के पीछे एक जिंदा दिल शैतान है।

उस आदमी ने अपने कंधे के ऊपर एक लड़के को डाल रखा था, जिसकी उम्र ज्यादा से ज्यादा 21 साल होगी। अपने तेज कदमों से वह आदमी उस लड़के को अपने कंधे पर डालकर आगे की तरफ बढ़ रहा था।

जहां पर वो गाड़ियां खड़ी थीं और वह लड़का उसकी पकड़ से छूटने के लिए झटपटा रहा था, लेकिन उस आदमी की मज़बूत पकड़ के आगे उसकी एक नहीं चल रही थी।

सीढ़ियों पर रेड कारपेट बिछी हुई थी। सीढ़ियों से वह आदमी जब उस लड़के को अपने कंधे पर डालकर नीचे उतर रहा था, तभी उसे पीछे से आवाज आई,

"रुक जाओ अलेक्स, तुम यह जो कर रहे हो, सही नहीं कर रहे हो। मैं कहता हूं अभी की अभी रुक जाओ।"

उस आदमी की बात सुनकर अलेक्स एक पल के लिए रुका और उसके होठों पर एक तिरछी मुस्कान खिल गई।

होटल के सामने कई गाड़ियों से जो बॉडीगार्ड निकले थे, वो अलेक्स और उसके बॉडीगार्ड के ऊपर बंदूक ताने खड़े थे।

और होटल के दरवाजे पर अलेक्स अपने बॉडीगार्ड के साथ एक लड़के को कंधे पर डाले खड़ा हुआ था।

तभी आवाज देने वाला आदमी फिर कहा,

"मैं जानता हूं गलती हमसे हुई है, लेकिन तुम इस तरह मेरे बेटे को उठाकर नहीं लेकर जा सकते हो। तुम शायद भूल गए हो, हमने पहले ही डील के वक्त और बिजनेस की शर्तों में यह मेंशन किया था कि हमारे बिजनेस के बीच हम एक दूसरे के फैमिली मेंबर्स को इन्वॉल्व नहीं करेंगे।"

उस आदमी की बात सुनकर अलेक्स के चेहरे पर मुस्कान और गहरी हो जाती है और वह कहा,

"मैं नहीं भूला हूं, तुम भूल गए हो मिस्टर ब्राइट, हमारे बिजनेस के कॉन्ट्रैक्ट्स पेपर में लिखा था कि हम एक दूसरे के परिवार को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे और मैं तुम्हारे इस बेटे को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं लेकर जा रहा हूं, बल्कि रिबेट के तौर पर अपने साथ लेकर जा रहा हूं। ऐसा मान लो कि तुम इसे मेरे पास गिरवी रख रहे हो।"

अलेक्स ब्राइट से बात कर ही रहा था तभी पीछे से एक बड़ी सी रिवाल्वर और कुछ बॉडीगार्ड के साथ एक दूसरा आदमी आया, जो लगभग अलेक्स का ही हमउम्र था।

उसने भी अलेक्स की तरह लॉन्ग कोट पहना हुआ था और अंदर से थ्री पीस सूट डाल रखा था। ब्लैक लॉन्ग कोट के अंदर से उसका बादामी कलर का सूट उसके चेहरे की रंगत को और बिखेर रहा था।

आते ही उस आदमी ने अलेक्स की तरफ अपनी बड़ी सी राइफल कर दी और कहा,

"खबरदार अलेक्स, अपनी हद में रहो और रॉय को वापस छोड़ो। तुम अपनी हदें पार कर रहे हो, मैं तुम्हें यहां से रॉय को नहीं ले जाने दूंगा, तुम्हारी दुश्मनी हमसे है, जो नुकसान हुआ तुम्हारा वह हमसे हुआ है। तुम इस बीच में मेरे छोटे भाई को मत लाओ, मैं तुम्हें चेतावनी दे रहा हूं, रॉय को छोड़ दो।"

"अगर मैं ना कर दूं तो?" अलेक्स ने भौहें चढ़ाते हुए कहा।

अलेक्स की बातें सुनकर उस दूसरे वाले लड़के को इतना गुस्सा आ गया था कि उसने अपनी राइफल को अलेक्स के ऊपर पॉइंट कर दिया और कहा,

"मुझे मजबूर मत करो अलेक्स, मैंने कहा रॉय को छोड़ दो तो छोड़ दो।"

जैसे ही उस दूसरे लड़के ने अलेक्स की तरफ राइफल को पॉइंट किया, दूसरी तरफ से अलेक्स के बॉडीगार्ड्स ने भी उसकी तरफ अपनी गन को पॉइंट कर दिया।

और ऐसे ही देखते हुए दोनों तरफ के बॉडीगार्ड एक दूसरे के ऊपर रिवाल्वर तानकर खड़े हो गए।

माहौल इतना गर्म होते देख ब्राइट मतलब रॉय के डैड ने आगे बढ़ते हुए दोनों को रोका और कहा,

"यह तुम दोनों क्या कर रहे हो? मैं मानता हूं अलेक्स हमसे गलती हुई है और मैं उस गलती का हरजाना भरने के लिए भी तैयार हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि तुम हमारे बेटे रॉय को यहां से लेकर चले जाओ, वह भी इस तरह उठाकर।"

"ठीक है, मैं नहीं लेकर जाता आपके बेटे रॉय को यहां से, लेकिन आपने जो मेरा नुकसान किया है, उसके बदले में मुझे आपका हर वह पोर्ट चाहिए जो इस वक्त तुम्हारा बिजनेस की बोन बना हुआ है। साथ ही मुझे तुम्हारा प्राइवेट आइलैंड भी चाहिए जो तुमने इटली पर खरीद रखा है। और उसके साथ ही तुम्हारा हर एक शिप मुझे चाहिए, क्योंकि जितना तुमने मेरा नुकसान किया है, उसके मुकाबले यह जो सामान है वह कुछ भी नहीं है," अलेक्स ने कहा।

"डैड मुझे बचा लो, प्लीज डैड, मैं कहीं नहीं जाना चाहता हूं, मुझे इस आदमी से बचा लो डैड," रॉय ने अलेक्स के कंधे पर जकड़े हुए ही कहना शुरू किया।

और मदद के लिए पुकारना शुरू किया। रॉय को इस तरह रोता देखकर उसके बड़े भाई सिकंदर और उसके डैड ब्राइट दोनों को बहुत बुरा लग रहा था। सिकंदर को अपना छोटा भाई बहुत प्यार था। मां के गुजर जाने के बाद उसी ने अपने भाई को पाल पोसकर बड़ा किया था।

अपने भाई की रोने की आवाज सुनकर सिकंदर फिर कहता है,

"रॉय को छोड़ दो अलेक्स, वरना अंजाम सही नहीं होगा।"

"धमकी दे रहे हो तुम मुझे?" एलेक्स ने फिर से अपनी एक आईब्रो को ऊपर करते हुए कहा।

"चुप हो जाओ सिकंदर, तुम आखिर इस वक्त अलेक्स से क्यों लड़ रहे हो? तुम जानते हो कि अलेक्स के पास हमारा बेटा है। हम उससे इस तरह बात नहीं कर सकते हैं, इसलिए प्लीज अपना मुंह बंद रखो," ब्राइट ने कहा।

"तुम आखिर चाहते क्या हो अलेक्स? आखिर तुम क्यों हम दोनों की लड़ाई के बीच इस बच्चे को लेकर आ रहे हो, इसने तुम्हारा बिगाड़ा ही क्या है जो तुम इसे इतनी तकलीफ दे रहे हो?" सिकंदर ने कहा।

"चिंता मत करो तुम, यह लड़ाई हमेशा हम दोनों के बीच ही रहेगी, मैं इसमें तुम्हारे भाई को नुकसान नहीं पहुंचाऊंगा, लेकिन जितना नुकसान मेरा हुआ है उसकी तो भरपाई तुम्हें करनी ही होगी। मैं रॉय का बिल्कुल ऐसे ही ख्याल रखूंगा जैसे तुम बड़े भाई होने के नाते रखते हो, अगर यह गलती करेगा तो एक बड़ा भाई होने के नाते हाथ भी उठा लूंगा," अलेक्स ने तिरछी मुस्कान के साथ कहा।

अलेक्स की बातों को सुनकर सिकंदर की मुठिया उसकी राइफल पर कस गई थी। वह इस वक्त अलेक्स को जान से मार देना चाहता था।

और अलेक्स भी उसका यह गुस्सा अच्छी तरह देख पा रहा था जिसे देखकर उसके चेहरे पर एक मुस्कान आ गयी और वह अपने कंधे पर ऐसे ही रॉय को पकडे हुए सीढ़ियों से नीचे उतरकर आ गया।

बॉडीगार्ड्स ने अभी भी एक दूसरे के ऊपर बंदूक तान रखी थी। तभी अलेक्स के एक आंख के इशारे पर अलेक्स का राइट हैंड और उसका पर्सनल बॉडीगार्ड आया और उसने एक गाड़ी का दरवाजा खोल दिया, जिसके अंदर अलेक्स ने रॉय को फेंका और खुद भी उसके बगल में आकर बैठ गया और ड्राइवर ने अलेक्स के बैठते ही उस गाड़ी को जर्मनी की रात की खाली सड़कों पर दौड़ा दिया।

100%